West Bengal New CM: बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लिया। इस पद पर पहुंचने वाले वह बीजेपी के पहले नेता बताए जा रहे हैं। साथ ही आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई। राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा,असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

 5 नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

बता दें,मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के 5 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया,खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की,जबकि 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरिके से आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री,और BJP के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भवानीपुर और नंदीग्राम में मिली बड़ी जीत

शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम,दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। साथ ही नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज करते हुए कुल 1,27,301 वोट हासिल किए।

पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान

इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ,जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर दोनों चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान रहा। वहीं चुनावी नतीजों ने सभी को चौंका कर रख दिया।

 Written By: Geeta Sharma