Saransh Jain: रविवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही है।
इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 165 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।
अब गिल एंड कंपनी का लक्ष्य दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा। वहीं, इस मैच में 33 वर्षींय सारांश जैन का डेब्यू भी तय माना जा रहा है। वह प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं।
सारांश जैन का डेब्यू तय!
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में 33 वर्षींय ऑफ स्पिनर सारांश जैन का पदार्पण पक्का माना जा रहा है। मैच से एक दिन पर वह नेट्स में कड़ा अभ्यास करते दिखे थे तो पहले टेस्ट में उन्होंने अभ्यास पर अधिक ध्यान नहीं दिया था और उस मैच में वह खेले भी नहीं थे।
दूसरे टेस्ट से पहले सारांश न सिर्फ गेंदबाजी कर रहे थे, बल्कि बल्लेबाजी को भी नेट्स में काफी समय दिया। सारांश बल्लेबाजी के अलावा शैडो प्रैक्टिस भी करते दिखे थे। यह सब कड़ियां बताती हैं कि सारांश दूसरा टेस्ट खेलते दिखाई दे सकते हैं।
ये भी खिलाड़ी होगा बाहर
दूसरे टेस्ट में सारांश जैन को चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के स्थान पर खिलाया जा सकता है। गॉल टेस्ट में कुलदीप को मौका दिया गया था, लेकिन वह प्रभावशाली प्रदर्शन करने में असफल रहे थे। उन्होंने पूरे मैच में सिर्फ एक विकेट लिया था तो महंगी इकॉनमी से रन लुटाए थे।
इसके अलावा दूसरे टेस्ट में श्रीलंका प्लेइंग इलेवन में अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाजों को शामिल कर सकती है। यही कारण है कि कुलदीप को बाहर करके उनकी जगह सारांश जैन को मौका मिल सकता है। बता दें कि, सारांश ऑफ स्पिनर हैं और कोलंबो टेस्ट में वह मैच विनर साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नीदरलैंड्स से हार ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, सेमीफाइनल की राह हुई कठिन, 3-1 से गंवाया मैच
सारांश जैन के फर्स्ट क्लास आंकड़े
सारांश जैन ने साल 2014 में मध्यप्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक खेले 54 फर्स्ट क्लास मैचों की 85 पारियों में 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। सारांश बल्ले के अलावा गेंद से भी कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने 97 पारियों में 188 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 10 फाइव विकेट हॉल हैं तो इतने ही बार उन्होंने फॉर विकेट हॉल एक पारी में लिए हैं।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचेंगे Shubman Gill, तोड़ सकते हैं एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड