सैमसंग ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती करके बाजार में हलचल मचा दी है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब चिप की कमी की वजह से कई कंपनियों में मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी Galaxy S26 फ्लैगशिप सीरीज़ के कुछ मॉडल्स सस्ते किए थे और अब Galaxy M और Galaxy F सीरीज़ के दाम भी घटा दिए गए हैं। यह नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

सैमसंग के फोन अब और सस्ते

कंपनी ने जिन स्मार्टफोन्स की कीमतें 18,999 रुपये से 33,999 रुपये के बीच थीं, उनमें भारी कटौती की है। कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को करीब 12,000 रुपये तक की बचत का फायदा मिल रहा है।

Galaxy M सीरीज़ में बड़ी गिरावट

Galaxy M17e 5G, जो पहले 18,999 रुपये में मिलता था, अब 12,499 रुपये में उपलब्ध है। यानी इसकी कीमत में लगभग 6,500 रुपये की कमी हुई है।
इसी तरह-

* Galaxy M17 5G अब 13,999 रुपये में मिलेगा (पहले 20,999 रुपये)
* Galaxy M36 की कीमत घटकर 16,999 रुपये हो गई है (पहले 26,999 रुपये)
* Galaxy M56 5G अब 21,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 33,999 रुपये का था, यानी लगभग 12,000 रुपये की बचत।

Galaxy F सीरीज़ भी हुई सस्ती

Galaxy F70e अब 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो पहले 18,999 रुपये का था।
Galaxy F36 5G की कीमत भी करीब 10,000 रुपये घटाकर 16,999 रुपये कर दी गई है।

खरीदारी का अच्छा मौका

कीमतों में यह कटौती ऐसे समय हुई है जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल भी चलने वाली है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त छूट का फायदा मिल सकता है। इसलिए यह समय स्मार्टफोन खरीदने के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

iPhone 16 पर भी ऑफर

सिर्फ सैमसंग ही नहीं, iPhone 16 पर भी आने वाली फ्लिपकार्ट सेल में बड़ी छूट मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन सेल में लगभग 58,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी और अभी यह करीब 69,900 रुपये में बिक रहा है। इस तरह ग्राहकों को लगभग 11,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है।

 

Written By Toshi Shah