भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सूरीनाम की राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें, विदेश मंत्री जयशंकर 9 दिवसीय 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सूरीनाम पहुंचे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पोस्ट में लिखा है कि आज दोपहर सूरीनाम की राष्ट्रपति जेनिफर गीरलिंग्स-सीमंस से मिलकर खुशी हुई। भारत की ओर से सूरीनाम की सरकार और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
द्विपक्षीय संबंधों को लेकर जयशंकर ने की बैठक
1. पहले दिन में, भारतीय और सूरीनामी प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त आयोग की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा में भाग लिया। आगे जयशंकर ने बताया कि बैठक में व्यापार, डिजिटल और निवेश, रक्षा और ऊर्जा, विकास सहायता और क्षमता निर्माण,स्वास्थ्य और गतिशीलता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
2. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज की चर्चाओं के परिणाम हमारे संबंधों को और गहरा बनाएंगे। साथ ही विदेश मंत्री ने अपने समकक्ष मेल्विन बोउवा से भी मुलाकात की, जिनके साथ उनकी गर्मजोशी भरी और खुली बातहुई।
बाबा और माई स्मारक पर अर्पित पुष्पांजलि की
1. इसके अलावा विदेश मंत्री ने दिन के शुरूआत में बाबा और माई स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो सूरीनाम आए पहले हिंदुस्तानी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सूरीनाम पहुंचने से पहले, जयशंकर जमैका में थे।
2. त्रिनिदाद और टोबैगो उनकी 3 देशों की यात्रा का अगला पड़ाव है। जिसका उद्देश्य कैरिबियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक औसंबंधों को मजबूत करना है।
Written By: Geeta Sharma