आरजेडी ने हाल ही में अपने एक्स (X) हैंडल पर कई पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नामांकन हलफनामे में घोषित संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि हलफनामे में करोड़ों की संपत्ति और महंगी गाड़ियों का उल्लेख किया गया है, जबकि निशांत कुमार के पास किसी तरह की नौकरी या व्यावसायिक आय का स्पष्ट स्रोत नहीं दिखता।

आरजेडी ने उठाया सवाल

आरजेडी ने इसी आधार पर यह सवाल उठाया है कि इतनी संपत्ति आखिर आई कहां से, और इसके पीछे आय का स्रोत क्या है। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि एक महंगे फ्लैट को राजनीतिक स्तर पर ‘गिफ्ट’ के तौर पर मिलने की बात सामने आई है, और बाकी संपत्तियों की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

आरजेडी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

इसी क्रम में आरजेडी ने निशाना साधते हुए यह भी कहा कि लंबे समय से राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

चिराग पासवान पर भी आरजेडी ने कसा तंज

एक अन्य पोस्ट में आरजेडी ने चिराग पासवान का भी संदर्भ दिया और चुनावी हलफनामों में सामने आई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को लेकर तंज किया। पार्टी ने इसे “राजनीतिक रणनीति” बताते हुए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा।

जेडीयू ने अबतक नहीं दिया कोई प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले में आरजेडी ने आरोप और सवाल उठाए हैं, जबकि दूसरी तरफ से अभी तक इन दावों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Written By Toshi Shah