असम में 9 अप्रैल को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। यह दोबारा वोटिंग श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर हो रही है।
क्यों हो रही है दोबरा वोटिंग
दोबारा वोटिंग का निर्णय भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद लिया गया। इस विधानसभा सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
#WATCH श्रीभूमि(असम): बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पोलिंग स्टेशन पर पुन: मतदान कराया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2026
ज़िला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया, "पुलिस सुरक्षा और प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। मतदान को बाधित किया गया था इसलिए चुनाव आयोग को लगा कि यहां मतदान… pic.twitter.com/NIHE4fsQ4J
इस सीट पर कौन-कौन मैदान में है?
करीमगंज नॉर्थ सीट पर कुल 14 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच है। BJP की तरफ से सुब्रत चौधरी, कांग्रेस की तरफ से जकारिया अहमद और AIUDF की तरफ से चौधरी हिब्बुर रसूल उसामा माबरूर मैदान में हैं।
Written By Toshi Shah