TamilNadu News: तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। बता दें, कि AIADMK कैंप में आंतरिक फेरबदल सामने आया है। विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। क्योंकि 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट करेंगे। सुनने में यह भी आ रहा है कि इस बगावत का नेतृत्व C V षणमुगम कर रहे हैं। उनके घर पर AIADMK MLA पहुंच सकते हैं।

TVK ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़ा

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव 2026 हुआ। इसके नतीजे 4 मई को घोषित कर दिए गए थे। इन चुनावो में नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया। बताया जा रहा कि सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बन गई है। टीवीके ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर जनता का विश्वास जीता। तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और AIADMK को 47 सीटें मिलीं है। वहीं कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं।

108 सीटें होने के बाद भी TVK पास बहुमत नहीं

टीवीके सीटों की संख्या प्राप्त करने के मामले में सबसे आगे है। उसके पास 108 सीटें हैं लेकिन बहुमत नहीं है। ऐसे में अब उसे सरकार बनाने के लिए 118 सीटें चाहिए। यानी अभी उसे 10 विधायक और चाहिए, तभी वह सरकार बना सकती है। हालांकि अब देखना दिलजस्प होगा कि टीवीके किसके साथ मिलकर सरकार बनाती है। एक तरफ कांग्रेस अपनी 5 सीटों के साथ समर्थन के लिए तैयार है। दूसरी तरफ AIADMK के भी अधिकांश विधायक टीवीके का समर्थन करना चाहते हैं।कुल मिलाकर हालात जो भी हों, थलपति विजय मजबूत स्थिति में हैं।

Written By: Geeta Sharma