Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका होगा। जडेजा को प्लेइंग इलेवन में बतौर अनुभवी ऑलराउंडर शामिल किया गया है, जो कि बल्ले और गेंद दोनों विभागों में अपना योगदान देंगे।  हालांकि, इस बार जडेजा के पास गेंदबाजी में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा। इस रिकॉर्ड को बनाते ही जडेजा का नाम भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव की खास लिस्ट में शामिल हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन-सा कीर्तिमान है, जो कि रवींद्र जडेजा को कपिल देव की खास लिस्ट में पहुंचा देगा।

350 विकेट से दो शिकार दूर

रवींद्र जडेजा भारत के लिए अभी तक 89 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 167 पारियों में उन्होंने 348 बल्लेबाजों का शिकार किया है। अब 350 विकेट के कीर्तिमान से वह मात्र दो विकेट दूर हैं और उम्मीद होगी कि पहली पारी में वह दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चलता कर, अपने टेस्ट करियर में 350 विकेट हासिल कर लेंगे। दो विकेट निकालते ही जडेजा भारत की ओर से टेस्ट में यह मुकाम हासिल करने वाले महज पांचवें गेंदबाज बन जाएंगे। खास बात ये है कि विकेट के अलावा जडेजा टेस्ट में 4095 रन भी बना चुके हैं, जिसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

कपिल देव की लिस्ट में होंगे शामिल!

भारत के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गॉल में अगर दो विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह कपिल की खास लिस्ट में भी शामिल हो जाएंगे। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान ने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में चार हजार से अधिक रन और 350 विकेट लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए जडेजा को गॉल टेस्ट में दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाना होगा। हालांकि, जडेजा इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले स्पिन ऑलराउंडर बन जाएंगे।

रवींद्र जडेजा का शानदार इंटरनेशनल करियर

रवींद्र जडेजा ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। 2012 में जडेजा को इंग्लैंड़ के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का अवसर मिला। जडेजा ने भारत के लिए वनडे प्रारूप में खेले 210 मैचों में 2905 रन बनाए हैं, तो गेंदबाजी से 232 बल्लेबाजों का शिकार किया है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने 89 मैचों की 133 पारियों में 167 पारियों में 348 विकेट झटके हैं। वहीं, टी20 में जडेजा संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए 74 मैच खेले हैं, जिसमें 54 विकेट और 515 रन उनके नाम दर्ज है। बता दें कि, जडेजा की गिनती भारत के दिग्गज ऑलराउंडर्स में की जाती है।

पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल।

ये भी पढ़ें- Galle में गरजा Devdutt Padikkal का बल्ला, जड़ दिया टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक

Written By Aman Sharma