पश्चिम बंगाल में बदलाव की राजनीतिक शुरू हो गई है। बता दें, राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुभेंदु अधिकारी ने पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली है। प्रशानसन को चलाने के लिए उनके मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्रियों को जगह दी गई है। जिसमें 24 कैबिनेट और 18 राज्य मंत्री शामिल हुए हैं।
राजनीति में आने से पहले क्या करते थे रथिंद्र बोस ?
इस बीच, 18वीं विधानसभा की कार्यवाही को संचालित करने के लिए नए स्पीकर का चयन हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने कूचबिहार दक्षिण से विधायक रथिंद्र बोस को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। बता दें, रथिंद्र बोस पहली बार के विधायक हैं। वे राजनीति में आने से पहले पेशे से एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने 1990 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से अपनी डिग्री पूरी की। साथ ही वे कॉस्ट अकाउंटेंट (ICWAI) भी हैं। अपना पहला विधानसभा चुनाव 2026 में कूचबिहार दक्षिण सीट से लड़ा और 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।
भवानीपुर से विधायक रहेंगे सीएम शुभेंदु
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि वो नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। साथ ही उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट को अपने पास रखेंने का ऐलान। उन्होंने 2 से चुनाव लड़ा था और दोनों पर ही जीत दर्ज की। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Written By: Geeta Sharma