Rahul Gandhi Visit To Prayagraj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रमुख केंद्र प्रयागराज के दौरे पर हैं। केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
कोटा और देहरादून के बाद शुरू हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राहुल गांधी युवाओं के मुद्दों पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरेंगे। आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
राहुल गांधी का संशोधित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रशासनिक सूत्रों और संशोधित शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी अपने तय समय से करीब दो घंटे पहले प्रयागराज पहुंच रहे हैं ।
दोपहर 01:15 बजे: विशेष विमान से बमरौली सिविल एयरपोर्ट पर आगमन।
दोपहर 02:15 बजे: बमरौली एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा ऐतिहासिक आनंद भवन / स्वराज भवन पहुंचेंगे।
स्वराज भवन में बैठक: वे वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश प्रभारी, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक रणनीतियों पर समीक्षा बैठक करेंगे।
शाम 06:00 से रात 08:30 बजे: केपी इंटर कॉलेज मैदान में 'छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं के सवाल सुनेंगे।
रात 08:30 बजे: कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
रात 09:30 बजे: विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
'छात्रों की गूंज' में किन मुद्दों पर होगी बात?
इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के जुटने का दावा किया गया है। मंच पर राहुल गांधी अकेले रहेंगे और सीधे छात्रों से मुखातिब होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से इन ज्वलंत मुद्दों पर बात होगी । देश और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली और पारदर्शिता की कमी। सरकारी पदों पर सालों से रुकी हुई नियुक्तियां और रोजगार का संकट। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में फीस बढ़ोतरी और सीटों में कटौती का मुद्दा।
सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान में बदलाव
केपी ट्रस्ट द्वारा स्थान की शर्तों और प्रशासनिक औपचारिकताओं को लेकर चले घटनाक्रम के बाद अब स्थिति पूरी तरह साफ है। राहुल गांधी के दो घंटे पहले आगमन और आनंद भवन में प्रवास का समय बढ़ने के कारण प्रयागराज पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा तथा ट्रैफिक रूट में आवश्यक संशोधन किए हैं। एयरपोर्ट, स्वराज भवन और केपी ग्राउंड के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।
पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का… pic.twitter.com/upgHb0GiM0
और पढ़ें:
ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर मंडरा रहा मौत का साया? मोजतबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाला दावा
US Tariff on India: रूस से दोस्ती या अमेरिका से टक्कर? 100% टैरिफ के बिल ने भारत की बढ़ाई चिंता
Written by Shailesh Yadav