प्रतापगढ़ (कुंडा) से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान हाल ही में चर्चा में है। यह बयान 16 मई को प्रयागराज के एक गांव में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है।    

हिंदू समाज को एक साथ रहने पर दिया जोर

अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में विभाजन उसकी कमजोरी का कारण बनता है और बाहरी ताकतें इसका लाभ उठाती हैं, उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत में मौजूद अधिकांश मुस्लिम समुदाय के पूर्वज पहले हिंदू थे और ऐतिहासिक परिस्थितियों में लोगों ने विभिन्न कारणों से धर्म परिवर्तन किया।

राजा भैया ने कही ये बात

भाषण के दौरान उन्होंने समकालीन राजनीतिक मुद्दों का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने एक दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल के नेता द्वारा सनातन धर्म पर की गई कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी बातों पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं होती, जबकि अन्य धर्मों पर टिप्पणी होने पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

रघुराज प्रताप सिंह ने हिंदू को लेकर कही ये बात

रघुराज प्रताप सिंह ने कहा, "जितने आज मुस्लिम हैं वो सब हिन्दू ही है। ये कोई अरब से नहीं आए हैं। जो आस्था विहीन थे, कायर थे, लोभी थे लालची थे, जो निष्ठाहीन थे, वो लोग दबाव में आकर प्रलोभन में आकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिए..और जो धार्मिक थे, वीर थे, बलिदानी थे हम सभी लोग उनकी संतानें है।" राजा भैया ने ये भी कहा कि समाज के भीतर जो विभाजन है वहीं सबसे बड़ी कमजोरी की वजह है, जिसका फायदा विरोधी ताकतें उठाती हैं।

Written By Toshi Shah