लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अवैध मजारों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन ने संबंधित प्रबंधकों को 15 दिनों के भीतर मजार हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने इस संबंध में पुलिस को दी है जानकारी

विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने इस संबंध में जिला और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी है। अवैध मजारों पर कार्रवाई को लेकर अब कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर कार्रवाई की रणनीति तय की है।

नोटिस पहले ही जारी

कंपस से अवैध मजार हटाने के लिए पहले ही दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत मजार प्रबंधकों को अतिरिक्त समय भी मिला था। हालांकि, केवल एक प्रबंधक ने प्रतिक्रिया दी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं सौंपे।

प्रशासन ने जारी की आदेश

प्रशासन ने तय समय सीमा के भीतर सभी अवैध मजार हटाने का आदेश जारी कर दिया है। यदि किसी पक्ष द्वारा विरोध किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कड़ी निगरानी में अभियान

KGMU प्रशासन ने अवैध मजारों को हटाने के लिए कड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद मजार प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। यह कदम परिसर को सुव्यवस्थित रखने और नियमों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। वहीं, प्रो. केके सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान प्रशासन की कड़ी निगरानी में और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया जाएगा।

  Written By Toshi Shah