एक बार फिर बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। दरअसल,पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार बताया गया है। साथ ही पोस्टर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार,स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की तस्वीर दिखाई दे रही है।
नीतीश कुमार के बीस सालों के कामकाज की तारीफ
आपको बताते चले की इस पोस्ट के जरिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बीस सालों के कामकाज की तारीफ की गई। इसपर 'बीस साल बेमिसाल',मिशन विकसित बिहार 2040 लिखा है। भारत रत्न की मांग को लेकर लिखा,'जान सेवा की स्वर्णिम मिसाल, जो रच चुके हैं एकता न्याय और समावेशी विकास का विश्व कीर्तिमान, नीतीश सेवक मांग रहा है-भारत रत्न सम्मान।'
'नीतीश कुमार का अधूरा मिशन,निशांत करेंगे पूरा'
निशांत कुमार को लेकर लिखा गया है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा,निशांत कुमार करेंगे पूरा। जानकारी के अनुसार यह पोस्टर बिहार प्रदेश छात्र जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल द्वारा लगाया गया है। बता दें, इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार को भारत का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की जा चुकी है।
मोदी मंत्रिमंडल में नीतीश के शामिल होने की अटकले तेज
पीएम मोदी के अगुवाई वाली मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी कैबिनेट में कोई बड़ा पद दिए जाने की बात कही जा रही है। नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं है।
निशांत ने MLC के रूप में ली औपचारिक शपथ
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं। उन्होंने फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। बता दें, निशांत समेत 10 सदस्यों ने पद की शपथ ली है।
Written By: Geeta Sharma