टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
देश

पीएम मोदी के वीडियो पर सियासत तेज, संजय सिंह ने कहा- रोज मिलती हैं मां-बहन की...

पीएम के इस वीडियो को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष के ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने भी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी के वीडियो पर सियासत तेज, संजय सिंह ने कहा- रोज मिलती हैं मां-बहन की...
Sanjay Singh on Pm Modi Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इस बयान के सामने आने के बाद विपक्ष की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

संजय सिंह ने दिया प्रतिक्रिया     

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री की मां का पूरा सम्मान करते हैं और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रधानमंत्री अपनी मां के सम्मान की बात करते हैं, तो क्या दूसरे नेताओं की मां, बहन और बेटियां सम्मान की हकदार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के लिए "मुजरा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।

संजय सिंह ने लगाया आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों की ओर से कई सार्वजनिक हस्तियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मां या परिवार के खिलाफ अपशब्द कहना पूरी तरह गलत है और ऐसी भाषा का किसी भी परिस्थिति में समर्थन नहीं किया जा सकता।

संजय सिंह ने पीएम को कही ये बात

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि यदि वे एक दिन उनका मोबाइल अपने पास रखें, तो उन्हें यह एहसास होगा कि उन्हें रोजाना कितनी धमकियां और गालियां मिलती हैं। संजय सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जाता है, उन्होंने दावा किया कि कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं।

संजय सिंह ने लगाया आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश में राजनीतिक संवाद का स्तर लगातार गिरा है और सोशल मीडिया पर नफरत भरी भाषा का चलन बढ़ा है। उनका कहना था कि जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं, उसके नीचे बड़ी संख्या में अपमानजनक टिप्पणियां दिखाई देती हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री से इस माहौल पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

सिंह ने राजनीति में मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत

अपने बयान के अंत में संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अतीत में महात्मा गांधी, वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायपालिका से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों की जिम्मेदारी है।

 

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो