पीएम मोदी 10 मई रविवार को हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के विकास के लिए पूरी सहायता देने को तैयार है, लेकिन तेलंगाना आते-आते पैसा आधा हो जाता है। पीएम के इस बयान पर मुख्यमंत्री A. Revanth Reddy मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जो मंच पर उस वक्त मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (HICC) में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल Jishnu Dev Varma, केंद्रीय मंत्री G. Kishan Reddy और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई योजनाओं की आधारशिला रखी।
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/2AUHjKPoTA
पीएम ने मेगा टेक्सटाइल पार्क का भी उद्घाटन किया
इन परियोजनाओं में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के अंतर्गत गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन में विकसित करना प्रमुख है। इसके अलावा रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास तथा वारंगल में पीएम मित्र पार्क यानी काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन भी किया गया।
टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
करीब 1,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क देश का पहला पूरी तरह कार्यशील पीएम मित्र पार्क माना जा रहा है। इससे वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में शुरू की जा रही ये परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी।
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "साइबराबाद का सामर्थ राष्ट्रीय भी है और ग्लोबल भी है। ये तेलंगाना के और देश के तेज विकास का प्रमुख केंद्र है। इसलिए आज साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने के लिए अनेक बड़े प्रोजेक्ट… https://t.co/ZamLpEmt2T pic.twitter.com/vXN6KaKYGf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
'आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण देश की प्राथमिकता'
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज तेज गति से विकास और सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण देश की प्राथमिकता है और केंद्र सरकार हर राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है।
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मैं रेवंत रेड्डी जी से कहूंगा कि 10 साल के शासन में भारत सरकार ने जितना गुजरात को दिया वो मैं आपको देने को तैयार हूं लेकिन मेरी जानकारी से मैं आपको बता देता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा आपको जो अभी मिल रहा है वो… pic.twitter.com/0n1UkW6bfx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
'केंद्र सरकार नागरिकों के सपनों के लिए करती रहेगी'
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और नागरिकों के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। उनके इस दौरे को आगामी राजनीतिक और विकासात्मक रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Written By: Geeta Sharma