PM Modi News: 9 मई शनिवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग के पैर छुए और शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर ये बुजुर्ग कौन है? जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए
#WATCH | Kolkata | PM Modi felicitates and takes blessings of Makhanlal Sarkar, one of the most senior workers of the BJP in West Bengal.
— ANI (@ANI) May 9, 2026
In 1952, Makhanlal Sarkar was arrested in Kashmir while accompanying Syama Prasad Mukherjee during the movement to hoist the Indian… pic.twitter.com/gpmLISKYZ5
जानें कौन है माखनलाल सरकार?
बता दें, पीएम मोदी ने मंच पर जिनके पैर छुए,और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें, उनका नाम माखनलाल सरकार है। इनकी उम्र 98 साल बताई जा रही है। वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं।
माखनलाल सरकार ने पार्टी के लिए काफी काम किया है। कहा जाता है कि साल 1952 में, उन्हें भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया था।
साथ ही माखनलाल सरकार को भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े नेताओं में से एक माना जाता हैं। 1980 में बीजेपी के गठन के बाद,वह पश्चिम दिनाजपुर,जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने। महज 1 वर्ष के अंदर,उन्होंने 10,000 सदस्यों को नामांकित करने में मदद की।
इतना ही नहीं उन्होंने 1981 से लेकर आगे तक, लगातार 7 वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और यह सबसे बड़ी बात थी। क्योंकि तब बीजेपी नेता आमतौर पर 2 साल से अधिक समय तक एक ही संगठनात्मक पद पर नहीं रह पाते थे।
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह हुआ
आज कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। शुभेंदु के अलावा 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। इसी बीच पीएम मोदी का माखनलाल सरकार के पैर छूना और उनका सम्मान करना काफी चर्चा में रहा। और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
Written By: Geeta Sharma