उत्तरी पश्चिम बंगाल के शहर सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान में आज यानी रविवार को आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के व्यापक विकास पर काम कर रही है, जिसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है।
X पर पोस्ट कर पीएम ने कही ये बात
रैली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार के पक्ष में मतदान करने की अपील की और दावा किया कि इससे राज्य में विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। सभा से पहले प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों के उत्साह को न सिर्फ देखा, बल्कि अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'सिलीगुड़ी में रैली शुरू होने से पहले कुछ खास पल। BJP के प्रति लोगों का यह उत्साह अकल्पनीय है! '
Some special moments before the start of the Siliguri rally.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
The fervour for BJP is unimaginable! pic.twitter.com/zs69DuFFCa
तृणमूल कांग्रेस कंसा तंज
अपने भाषण में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि जनता के बीच जो ऊर्जा दिख रही है, उससे साफ है कि तृणमूल कांग्रेस की हार तय है, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की स्थिति बिगड़ी है और विकास के काम प्रभावित हुए हैं।
बंगाल के संसाधनों पर पीएम मोदी ने की बात
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने संसाधनों के वितरण में संतुलन नहीं रखा और उत्तर बंगाल की अनदेखी की गई। इसके अलावा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आदिवासी, महिला और युवा विरोधी होने का आरोप लगाया, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ तत्वों द्वारा सिलीगुड़ी कॉरिडोर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी, और ऐसे लोगों को राजनीतिक समर्थन मिला।
केंद्र की कई योजनाओं पर लगाएं गए बाधाएं- पीएम
मोदी के अनुसार, राज्य में केंद्र की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं डाली गईं और कई परियोजनाएं अधूरी रहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर ‘डबल इंजन’ सरकार बनती है तो विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस बीच, भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों के 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र होंगे।
Written By Toshi Shah