CJP प्रदर्शन के आड़ में एक बार फिर दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। ये बड़ा खुसाला पश्चिम बंगाल पुलिस की (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के मामले में किया है। बता दें, STF के IG गौरव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ें खुलासे किए। 

उन्होंने कहा कि पूर्वी बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल लगातार पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था। और ये दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की साजिश रच रहा था। वहीं अब इस मामले में उसकी सहयोगी और गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार STF के IG गौरव शर्मा ने बताया कि अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पहले सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया और कार्रवाई की। जिसके बाद उसे पश्चिम बंगाल ले जाया गया,जहां उससे आगे पूछताछ की जाएगी। वहीं गौरव शर्मा ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। साथ ही जांच की जा रही है कि हमीम का दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन से क्या संबंध था।

बर्धमान जिले से आरोपी की हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ के मुताबिक,इस मामले का मुख्य आरोपी हमीम मंडल है। जिसे पहले ही पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि
हमीम प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में था। जांच में बरामद किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से मिले दस्तावेजों के आधार पर हैंडलर्स के संपर्क में रहने का दावा किया जा रहा है।

आईजी का बयान

आईजी ने यह भी बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। साथ ही जांच में पता चला है कि हमीम अपने हैंडलर्स से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क में रहता था। साथ ही वह एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल करता था और युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में हमले की साजिश

एसटीएफ की मानें तो हमीम ने दिल्ली के जंतर-मंतर में पर हो रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। साजिश के तहत पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन में हिंसक वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी।

Written By: Geeta Sharma