AIMIM Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिनमें कई मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों पर खास फोकस देखा जा रहा है।

हाबरा से असिक राज मोंडल को दिया गया टिकट

इस लिस्ट में रघुनाथगंज से इमरान सोआंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अजीज, कांडी से मिस्बाहुल इस्लाम खान, सुजापुर से रेजाउल करीम और मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मुस्तहिद हक को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नलहाटी से हाजी अंसार शेख, मुरारई से तासीर शेख, बारासात से मोनैम सरदार, करणदिघी से मेहबूब आलम, सुती से असदुल एसके, बशीरहाट दक्षिण से शबाना परवीन और हाबरा से असिक राज मोंडल को टिकट दिया गया है।

हुमायूं कबीर और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन बदलेगा वोटों का समीकरण

इस चुनाव में AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन को राज्य की मुस्लिम-बहुल सीटों पर प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गठबंधन वोटों के समीकरण को बदल सकता है और मुख्य मुकाबले में नई जटिलताएं पैदा कर सकता है।

चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और BJP की टक्कर

हालांकि, राज्य की राजनीति में इस बार भी मुख्य टक्कर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही मानी जा रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC लगातार सत्ता में बनी हुई है, जबकि BJP राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव कब है?

पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान 2 चरणों में होगा। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वहीं, चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर यह चुनाव होना है। पहले चरण में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिमी बर्धमान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण में पूर्वी बर्धमान, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर, AIMIM-AJUP गठबंधन की एंट्री ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

Writen By: Geeta Sharma