PM Modi on Women Reservation Bill: आज पीएम मोदी ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है। हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिसने भी विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उसको सबक सिखाया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए क्योंकि सबने सहमति से पारित किया। इसमें किसी के पक्ष में राजनीतिक फायदा नहीं हुआ।

'संसदीय लोकतंत्र में यह इतिहास पल'

पीएम ने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के लिए यह इतिहास पल है। ठीक वैसे ही जैसे 25-30 साल पहले आवश्यकता महसूस हुई, लागू कर देते और परिपक्त्ता तक पहुंचा देते और उसमें सुधार होते। उन्होंने आगे कहा कि हमारी हजारों साल की लोकतंत्र की एक विकास यात्रा रही है। इस विकास यात्रा में नए आयाम जोड़ने का शुभ अवसर सदन के सभी को मिला।

'21वीं सदी में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा'

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 21वीं सदी में भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। इस समय को हमने विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ा है। विकसित भारत का मतलब सिर्फ उत्तम प्रकार के रेल और आर्थिक प्रगति के आंकड़े नहीं हैं। बल्कि विकसित भारत जिसके नीति निर्धारण में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र समाहित हो। ताकि देश की 50 फीसदी जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने।

'यह राष्ट्रहित का निर्णय'

पीएम ने कहा कि हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। इनके हिस्सेदारी रोकने के लिए क्यों आप अपनी ताकत गवां रहे हैं। इसे राजनीतिक के तराजू से मत तौलिए, यह राष्ट्रहित का निर्णय है। आज का अवसर, एक साथ बैठकर, विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति की भागीदारी को स्वीकार करने का मौका है। सबसे अहम बात कि नारी शक्ति हमारा निर्णय तो देखेगी और निर्णय से ज्यादा हमारी नियत को देखेगी। और हमारी नीयत की खोट हमारी नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

 Written By: Geeta Sharma