Bihar New CM News: बिहार की राजनीति में आज के दिन एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला। बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले कई दिनों से जारी सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने दोपहर 3 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा। इसके साथ ही लगभग 2 दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के शासनकाल का औपचारिक अंत हो गया।
बिहार के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। pic.twitter.com/lrUlFzG3jN
कैबिनेट बैठक की नीतीश कुमार ने की अध्यक्षता
इस्तीफे से पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और चुनौतियों का जिक्र किया। बैठक के बाद से ही पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। लोकभवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जिससे यह साफ हो गया था कि कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने वाला है।
इस्तीफे के बाद शेयर किया भावुक पोस्ट
नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। जिसेक बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। जिसमें नीतीश ने लिखा-'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आगे भी बहुत अच्छे काम होंगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।'
नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "...हमने तय किया था कि मैं अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ दूंगा, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, मैं राज्यपाल से मिला और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आगे भी बहुत अच्छे… https://t.co/TbEhI9zh5y pic.twitter.com/Luq4JNXQ0m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर आयोजित की जाएगी। जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। यही नेता NDA की ओर से बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी और प्रशासन दोनों स्तरों पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
बिहार की राजनीति में याद रखा जाएगा नीतीश का योगदान
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। हालांकि, उनके कार्यकाल के अंतिम वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता और गठबंधन की जटिलताओं ने सरकार के सामने कई चुनौतियां भी खड़ी कीं।
उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए यह ट्वीट किया। जिसके बाद से ये अटकले लग रही है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम बनने वाले है। जानकारी के लिए बता दें, NDA विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन गया।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए यह ट्वीट किया। RLM बिहार में NDA की सहयोगी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
बिहार BJP विधायक दल की बैठक पटना में चल रही है। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी। pic.twitter.com/NskrFYwkgk
Writen By: Geeta Sharma