CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री' पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा तेज है। वहीं सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है। नीतीश कुमार अब बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/LcEhJIw6v6
बिहार में होंगे दो डिप्टी सीएम
नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहले कुछ समय संगठन में काम करना चाहते थे। जिसके बाद वह सरकार का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन उनको डिप्टी सीएम के लिए मना लिया गया है। हालांकि उनके साथ विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम बनेंगे। तो इस तरह से बिहार में 2 डिप्टी सीएम होंगे। वहीं आज शाम नए सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।
जानें बिहार CM का शपथ ग्रहण कब होगा
मिली जानकारी के मुताबिक,आज सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद कल यानी बुधवार को सिर्फ CM और डिप्टी CM के शपथ होने की सम्भावना है। अगर कल मंत्रियों का शपथ नहीं होगा तो मंत्रियों का शपथ मई के पहले सप्ताह में होने की सम्भावना है।
Writen By: Geeta Sharma