नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष स्टेशन से लाइरिड उल्का वर्षा को कैमरे में कैद किया। नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से उल्का वर्षा का एक अद्भुत दृश्य शेयर किया है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट में चल रही लाइरिड उल्का वर्षा को दर्शाया गया है।
अंतरिक्ष स्टेशन से तस्वीरें लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
बता दें, जेसिका मीर ने एक पोस्ट साझा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से टूटते तारों की तस्वीरें खींचने के अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लाइरिड उल्का वर्षा हो रही है और उन्हें तस्वीरें लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि लाइरिड्स उल्का वर्षा एक वार्षिक घटना है। उत्तरी गोलार्ध में इसे पूर्वी आकाश में स्थित लाइरा तारामंडल की ओर देखकर सबसे अच्छी तरह देखा जा सकता है। आगे कहा कि इस उल्का वर्षा का चरम 21 और 22 अप्रैल के बीच होने की उम्मीद है।
Have you seen any shooting stars lately? We’re in the midst of the Lyrid Meteor shower, and I was lucky enough to photograph some from the @Space_Station cupola. The Lyrids are an annual event best viewed in the Northern Hemisphere by looking toward the constellation Lyra in the… pic.twitter.com/B2FqMdEuqs
— Jessica Meir (@Astro_Jessica) April 20, 2026
3 सेकंड के एक्सपोजर के साथ लिया गया तस्वीर
वहीं अपनी पोस्ट में उन्होंने लोगों को आकाश की ओर देखने के लिए प्रोत्साहित किया और आगे कहा कि देखने वाले लोग शायद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को गुजरते हुए देख सकें। साथ ही उन्होंने साझा की गई तस्वीर का विवरण भी दिया और बताया कि इसे 3 सेकंड के एक्सपोज़र के साथ लिया गया था। इस एक्सपोजर के कारण तस्वीर के दाहिनी ओर शहर की रोशनी लकीरों के रूप में दिखाई दे रही है, जबकि क्षितिज के ठीक नीचे बाईं ओर एक उल्कापिंड लकीर के रूप में दिखाई दे रहा है।
Written By: Geeta Sharma