LizLaz On Virat Kohli: IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन इस बार अपने निजी जिंदगी के वजह से नहीं, बल्कि जर्मन मॉडल और कंटेंट क्रिएटर लिजलाज के वजह से। दरअसल, विराट ने इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल लिजलाज की तस्वीर को लाइक कर दिया, जिसके बाद से यह मामला वे चर्चा में बने हुए है। हालांकि बाद में कोहली द्वारा लाइक हटाने की खबर भी सामने आई, जिससे यह चर्चा और बढ़ गई।

लिजलाज ने स्क्रीनशॉट्स से किया दावा

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया कि कोहली ने लिजलाज की एक तस्वीर को लाइक किया था। यह पहली बार नहीं है जब उनकी ऑनलाइन गतिविधि सुर्खियों में आई हो। इससे पहले भी वह अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर कोहली की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोहली पर लिजलाज ने क्या कहा?

इस बीच लिजलाज ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए काफी अप्रत्याशित था। मैं सुबह उठी और हर जगह खबरों में थी। मुझे खुद नहीं पता था कि उन्होंने कब मेरी फोटो लाइक की। मुझे यह सब न्यूज के जरिए ही पता चला। लिजलाज ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी संख्या में मैसेज मिलने लगे और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे।

लिजलाज के 4.7 लाख फॉलोअर्स हैं

लिजलाज जर्मनी की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर एक जानी-मानी शख्सियत हैं। वह खुद को सिंगर और व्लॉगर बताती हैं और मनोविज्ञान में मास्टर्स डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.7 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

 Written By: Geeta Sharma