मेटा अब अपने प्लेटफॉर्म्स से सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती और इसलिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की तरफ बढ़ रही है। इसी दिशा में Instagram, Facebook और WhatsApp पर कुछ नए पेड फीचर्स की टेस्टिंग के बाद अब इन्हें धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

Instagram Plus में क्या मिलेगा?

Instagram Plus उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो स्टोरीज़ पर ज्यादा कंट्रोल और एडवांस फीचर्स चाहते हैं। इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को यह सुविधाएं मिल सकती हैं:

* स्टोरी को कितने लोगों ने दोबारा देखा (rewatch count) देखने का विकल्प

* क्लोज फ्रेंड्स के अलावा कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा

* स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रखने का ऑप्शन

* हर हफ्ते एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” करने की सुविधा, जिससे उसकी पहुंच बढ़े

* बिना व्यूअर लिस्ट में दिखे स्टोरी देखने का विकल्प

* अपनी पोस्ट को बिना फॉलोअर्स की फीड में दिखाए प्रोफाइल पर पब्लिश करना

एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन फीचर्स

सब्सक्रिप्शन में कुछ कस्टमाइजेशन टूल्स भी शामिल हैं,

* ऐप आइकन को बदलने का विकल्प

* एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन

* प्रोफाइल पर ज्यादा पोस्ट पिन करने की सुविधा

फिलहाल ये ही मुख्य फीचर्स बताए जा रहे हैं, लेकिन कंपनी आगे और फीचर्स जोड़ सकती है। फेसबुक के लिए भी इसी तरह का “Facebook Plus” प्लान आने की उम्मीद है, जिसमें लगभग ऐसे ही विकल्प मिल सकते हैं।

कीमत कितनी होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus दोनों की कीमत लगभग समान रखी गई है—करीब 3.99 डॉलर प्रति माह, यानी लगभग 380 रुपये। हालांकि भारत में इसकी आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। ध्यान रहे कि सब्सक्रिप्शन आने के बावजूद Instagram और Facebook के बेसिक फीचर्स जैसे पोस्ट करना, मैसेज भेजना और फीड स्क्रॉल करना पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।

Written By Toshi Shah