पूर्वी रोमानिया के एक छोटे से इलाके में घटी एक रहस्यमयी घटना आज भी लोगों को हैरान कर देती है। यह कहानी है वासिल गॉर्गस नाम के एक किसान की, जो साल 1991 में अचानक लापता हो गया था और पूरे 30 साल बाद रहस्यमय तरीके से वापस लौट आया। इस घटना ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर इन 3 दशकों में उसके साथ क्या हुआ था।
rn
63 वर्ष के उम्न में लापता हुआ था वासिल गॉर्गस
rn
वासिल गॉर्गस उस समय 63 वर्ष का था। वह मवेशियों के व्यापार से जुड़ा हुआ था और अक्सर ट्रेन से दूसरे शहरों की यात्रा करता था। एक दिन वह हमेशा की तरह घर से निकला। उसने पहले से ट्रेन टिकट खरीद रखा था और परिवार को बताया था कि वह एक-दो दिन में लौट आएगा। लेकिन वह कभी वापस नहीं आया। जब कई दिन बीत गए तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांव वालों और पुलिस ने मिलकर उसकी काफी तलाश की। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और आसपास के इलाकों की जांच की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
rn
30 साल तक नहीं मिली कोई खबर
rn
समय बीतता गया और धीरे-धीरे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी। लोगों ने मान लिया कि शायद उसकी मृत्यु हो चुकी है। कुछ रिश्तेदारों ने उसकी आत्मा की शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए। इसके बाद लगभग 30 साल तक उसकी कोई खबर नहीं मिली।
rn
3 दशक के बाद वासिल अपने घर पहुंचा
rn
फिर 29 अगस्त 2021 की शाम एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक कार अचानक वासिल के पुराने घर के सामने आकर रुकी और उसमें से वही व्यक्ति उतरा, जो 3 दशक पहले गायब हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने वही पुराने कपड़े पहने हुए थे और उसकी जेब में वही पुराना ट्रेन टिकट भी मौजूद था। जब परिवार ने उससे पूछा कि वह इतने साल कहां था,तो उसने सिर्फ इतना कहा,मैं तो घर पर ही था।
rn
याददाश्त पूरी तरह गायब
rn
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उसकी उम्र अब 93 वर्ष हो चुकी थी, लेकिन उसकी सेहत ठीक थी। उसे अपने बचपन और 1991 से पहले की सारी बातें याद थीं, लेकिन उसके बाद के 30 साल उसकी याददाश्त से पूरी तरह गायब थे। यह मानो उसकी जिंदगी का एक खाली अध्याय था।
rn
वासिल की कहानी बनी एक रहस्य
rn
इस रहस्य ने लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने इसे टाइम ट्रैवल कहा, तो कुछ ने पैरलल यूनिवर्स का सिद्धांत दिया। वहीं कुछ का मानना है कि वह कहीं दूसरी जिंदगी जी रहा होगा। लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है कि वासिल गॉर्गस आखिर 30 साल तक कहां था।
rn
rn
rn