Himachal Pradhesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई। इस हादसे में गुजरात के 6 पर्यटकों की जान चली गई,जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुजरात के रहने वाले थे।
सभी पर्यटक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे
मिली जानकारी के अनुसार इनोवा क्रिस्टा में सवार सारे पर्यटक गुजरात के थे,जो मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान चंबा-नूरपुर हाईवे पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बारिश हो रही थी,जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी। शुरूआती जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की वजह माना जा रहा है।
बारिश कारण हुआ हादसा
11 मई सोमवार को सुबह 3 बजे से 4 बजे के मध्य भारी बारिश हुआ, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पर्यटन डलहौजी से मनाली की ओर जा रहा था,इसी कारण ककीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस अधीक्षक चंबा भी मौके पर मौजूद रहे। उक्त वाहन में कुल 10 व्यक्ति सवार थे। हालांकि दुर्घटना गंभीर होने के कारण 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल बताए जा रहे। हादसे में घायल पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज जारी है।
Written By: Geeta Sharma