वारणसी नगर निगम द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। अब से वाराणसी में मीट, मांस और मछली बाजार अब शहर के बाहर शिफ्ट किए जाएंगे। यह निणर्य वाराणसी नगर निगम ने बैठक में लिया। इसका मतलब शहर में अब कच्चा मीट या मछली नहीं मिलेगी। काशी शहर की सभी मीट मछली की दुकानों को रामनगर, सूजाबाद, गनेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर में ट्रांसफर किया जाएगा।
मांस और मछली दुकानों को शहर के बाहर भेजने की मांग की गई थी
जानकारी के अनुसार नगर निगम सदन में पार्षद गुलशन अली ने पिछले साल ये मामला उठाया था। उन्होंने दुकानों को शहर के बाहर भेजने की मांग की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सावन के महीने में पूरे महीने मीट की दुकाने बंद हो जाती हैं, जिससे व्यापारियों को बहुत नुकसान होता है।
काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन दिसम्बर 2021 में हुआ था। तब से लेकर अब तक 29 करोड़ 80 लाख श्रद्धालु यहां दर्शन करने आ चुके हैं।
कच्चे मीट और मछली की दुकानें होना ठीक नहीं: नगर निगम
वहीं नगर निगम का कहना है कि काशी की गलियों में कच्चे मीट और मछली की दुकानें होना ठीक नहीं है। क्योंकि इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। नगर निगम नवरात्र तक इन दुकानों को शहर के बाहर करने की तैयारी में है।
Written By: Geeta Sharma