पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है, जिसमें कुल 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। यह शपथग्रहण समारोह नबान्न में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सबसे पहले 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उसके बाद 3 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और फिर 19 राज्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल
नई व्यवस्था में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे उन्हें महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव के साथ-साथ नए चेहरों को भी जगह देने पर ध्यान दिया गया है।
मंत्रिमंडल में कुल 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री में प्रमुख नाम
दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय सहित कुल 13 नेता शामिल हैं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ. इंद्रनील खान, मालती राव रॉय और राजेश महतो को जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य मंत्री
इस श्रेणी में जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा, शांतनु प्रमाणिक, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, सुमना सरकार सहित कुल 19 नेता शामिल हैं। इस विस्तार के साथ राज्य सरकार ने अनुभवी और युवा दोनों तरह के नेताओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।
त्रिमंडल में 13 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्री, देखें लिस्ट में कौन-कौन?
कैबिनेट मंत्री - 13
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - 3
राज्य मंत्री - 19
कैबिनेट मंत्री:
- दीपक बर्मन
- तापस रॉय
- डॉ. शंकर घोष
- मनोज कुमार उराँव
- अर्जुन सिंह
- गौरी शंकर घोष
- स्वपन दासगुप्ता
- जग्गन्नाथ चट्टोपाध्याय
- कल्याण चक्रवर्ती
- अजय पोद्दार
- सारदवत मुखर्जी
- दूध कुमार मंडल
- अनुप कुमार दास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- डॉ. इंद्रनील खान
- मालती राव रॉय
- राजेश महतो
राज्य मंत्री
- जोएल मुर्मू
- हरे कृष्ण बेरा
- आनंदमय बर्मन
- अशोक डिंडा
- नदियार चंद बाउरी
- विशाल लामा
- शांतनु प्रमाणिक
- मौमिता विश्वास मिश्रा
- उमेश रे
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- कौशिक चौधरी
- भास्कर भट्टाचार्य
- दिबाकर घरामी
- अमिया किस्कू
- कलिता माझी
- गार्गी दास घोष
- बिराज विश्वास
- दीपंकर जना
- सुमना सरकार
Written By Toshi Shah