Delhi News : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका के मामले में जिसमें बागी (अब NCPI) सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन सांसदों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीएमसी के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की तरफ से दायर याचिका को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सभी 20 सांसदों से जवाब मांगा है। सचिवालय की तरफ से बीते दिन यानी मंगलवार 25 अगस्त 2026 को जारी पत्र में याचिका पर सात दिनों में जवाब दाखिल करने की बात कही।
क्या है पूरा विवाद
यह पूरा मामला जून 2026 का है। उस समय काकोली घोष, सुदीप बंधोपाध्याय, शताब्दी रॉय और यूसुफ पठान समेत TMC के 20 सांसदों ने दावा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी को एनसीपीआई में विलय कर दिया है। साथ ही लोकसभा में एनसीपीआई के अलग समूह के रूप में बैठने की अनुमति मांगी थी। यह 20 सांसद लोकसभा टीएमसी के मौजूदा 28 विधायकों की संख्या से 2 तिहाई हैं।
दलबदल संबंधी याचिका पर पेश की
अभिषेक बनर्जी ने 18 जून 2026 को लोकसभा अध्यक्ष के सामने दलबदल संबंधी याचिका पर पेश की। लोकसभा सचिव ने 20 दिनों सांसदों से जवाब मांगा है। जिसमें सांसद के खिलाफ संविधान की 10वीं अनुसूची और सदस्यों की अयोग्यता से जुड़े लोकसभा नियमों 1985 के तहत कार्रवाई को लेकर मांग उठाई गई है। ऐसे में 20 सांसदों से मिलेग जवाब के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष के सामने विचाराधीन योग्य मानते हुए पेश किया जाएगा। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा के
सेक्रेटरी जनरल को सौंपा नोटिस
गौरतलब है कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने आज ही 20 सांसदों और लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को नोटिस जारी किया। इस याचिका में लोकसभा स्पीकर को भी पक्षकार बनाया गया। सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच के सामने इस याचिका को सुनवाई के लिए रखा गया है। याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी पेश हुए। लोकसभा स्पीकर की तरफ से कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मौजूद रहे थे। मेहता ने कोर्ट में कहा है कि स्पीकर ने मामले में पहले कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही कोर्ट से मेहता ने कहा है कि स्पीकर को अलग से औपचारिक नोटिस जारी करने की जरूरत नहीं है। वह स्पीकर की तरफ से कोर्ट का सहयोग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को माना है।
यह भी पढ़ें: डॉली पार्टन का निधन, 80 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...ट्रंप ने जताया दुख