Asian Games 2026 Schedule Announced: एशियन गेम्स 2026 के शेड्यूल का भारतीय फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार समाप्त हो चुका है। दरअसल, एशियन गेम्स 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो महिला टीम इंडिया का पहला मैच 18 सितंबर को जापान के खिलाफ होगा। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया पुरुष और महिला, किस दिन किस टीम से भिड़ेगी।
28 सितंबर को होगी भारत की भिड़त
एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को होगा। अभी तक उनकी विरोधी टीम का ऐलान नहीं हुआ है। जो टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहेगी, उनका सामना भारत से होगा। यह मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा।
बता दें कि, भारतीय टीम की घोषणा काफी पहले हो चुकी है, जिसमें टीम पुरुष क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर लीड करेंगे तो उप कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है।
चार टीमों को मिली सीधे एंट्री
टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका पुरुष टीमों को सीधे एंट्री मिली है, जो कि क्वार्टरफाइनल से अपने सफर की शुरुआत करेंगे। वहीं, ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को शामिल किया गया है तो ग्रुप बी में हांगकांग, चीन मलेशिया और ओमान को रखा गया है। इन ग्रुपों की विजेता टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली से भिड़ेंगी। जबकि मुकाबला गंवाने वाली टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा।
18 सितंबर को महिला टीम इंडिया करेगी आगाज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच 18 सितंबर को जापान के साथ निर्धारित किया गया है। यह मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा। एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया को लीड करेंगी।
जबकि इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा, मेजबान जापान, बांग्लादेश, चीन, श्रीलंका, मलेशिया, पाकिस्तान और थाईलैंड हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में भारत को स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी चुनौती मिल सकती है। टूर्नामेंट में फाइनल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा तो इसी दिन ब्रॉन्ज पदक मैच भी आयोजित किया गया है।
पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल
- 24 सितंबर 2026 | अफगानिस्तान vs जापान | ग्रुप A | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 24 सितंबर 2026 | हांगकांग, चीन vs मलेशिया | ग्रुप B | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 25 सितंबर 2026 | हांगकांग, चीन vs ओमान | ग्रुप B | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 25 सितंबर 2026 | अफगानिस्तान vs नेपाल | ग्रुप A | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 26 सितंबर 2026 | जापान vs नेपाल | ग्रुप A | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 26 सितंबर 2026 | मलेशिया vs ओमान | ग्रुप B | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 28 सितंबर 2026 | पाकिस्तान vs ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीम | क्वार्टर फाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 28 सितंबर 2026 | भारत vs ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीम | क्वार्टर फाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 29 सितंबर 2026 | श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीम | क्वार्टर फाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 29 सितंबर 2026 | बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीम | क्वार्टर फाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 1 अक्टूबर 2026 | QF1 की विजेता vs QF4 की विजेता | सेमीफाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 1 अक्टूबर 2026 | QF2 की विजेता vs QF3 की विजेता | सेमीफाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 3 अक्टूबर 2026 | ब्रॉन्ज पदक मैच | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 3 अक्टूबर 2026 | फाइनल | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
- 17 सितंबर 2026 | बांग्लादेश vs चीन | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 17 सितंबर 2026 | अफगानिस्तान vs थाईलैंड | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 18 सितंबर 2026 | श्रीलंका vs मलेशिया | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 18 सितंबर 2026 | भारत vs जापान | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 20 सितंबर 2026 | नंबर 2 टीम vs नंबर 3 टीम की विजेता | सेमीफाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 20 सितंबर 2026 | नंबर 1 टीम vs नंबर 4 की विजेता | सेमीफाइनल | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 22 सितंबर 2026 | ब्रॉन्ज पदक मैच | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
- 22 सितंबर 2026 | फाइनल | नॉकआउट | कोलंबो एथलेटिक पार्क
ये भी पढ़ें- विराट कोहली की फैन निकली मेधावी बिधूड़ी, पूर्व कप्तान से की क्यूट मांग, नहीं कर पाएंगे मना