रक्षा बंधन का त्यौहार आते ही बाजार में अलग-अलग तरह की मिठाइयां मिलने लगती हैं, लेकिन क्या वह मिठाइयां हमारी सेहत के लिए सही हैं? अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर कुछ अलग करना चाहते है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 5 मिनट में घर पर बाजार जैसी मिठाई बना सकते हैं।
ये 5 रेसिपी आपके काम आ सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और घर के सामान्य सामान से ही तैयार हो जाएंगी।
1. नारियल की बर्फी
नारियल की बर्फी रक्षाबंधन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध, चीनी और इलायची की जरूरत होती है। कड़ाही में नारियल और दूध डालकर पकाएं। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। आखिर में इलायची मिलाकर मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाएं। ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें और ऊपर से बादाम-पिस्ता से सजाएं।
2. बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू लगभग हर त्योहार की पसंदीदा मिठाई हैं। इन्हें बनाने के लिए बेसन को घी में धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनना जरूरी है। बेसन की खुशबू आने और रंग सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर दें। मिश्रण ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी और इलायची मिलाएं। हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाकर ऊपर से काजू या बादाम लगा दें।
यह भी पढ़ें:₹30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर PM मोदी का बड़ा मंथन, साइबर फ्रॉड पर भी फोकस; जानें बैठक में क्या हुआ
3. मखाने की खीर
रक्षाबंधन पर कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो मखाने की खीर ट्राई कर सकती हैं। सबसे पहले मखानों को हल्का भून लें और फिर दूध में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसमें चीनी, इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। दूध थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाने के बाद खीर तैयार है। इसे ठंडा करके भी परोसा जा सकता है।
4. सूजी का हलवा
कम समय में मिठाई तैयार करनी हो तो सूजी का हलवा सबसे आसान विकल्प है। सूजी को घी में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद धीरे-धीरे गर्म पानी या दूध डालें और लगातार चलाते रहें। इसमें चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ मिनट पकाएं। गरमा-गरम हलवा तैयार है।
5. शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा रक्षाबंधन के खास मौके पर मेहमानों को भी सर्व किया जा सकता है। ब्रेड को सुनहरा होने तक सेंक लें या हल्का तल लें। दूसरी तरफ दूध को पकाकर गाढ़ा करें और उसमें चीनी व इलायची मिलाएं। तैयार दूध को ब्रेड के ऊपर डालें और बादाम-पिस्ता से सजाएं। ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।