Alireza Tangsiri Killed: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। इजरायल ने कहा है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी के प्रमुख अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत हो गई है। इजरायली सैन्य अधिकारियों के अनुसार, Bandar Abbas पर की गई एक स्ट्राइक में तंगसिरी मारे गए। हालांकि, इस दावे पर अभी तक Iran की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बनी हुई है।
अलीरेज़ा तंगसिरी को इजरायल ने क्यों मारा?
इजरायल का कहना है कि तंगसिरी IRGC Navy के प्रमुख के रूप में Strait of Hormuz में गतिविधियों के लिए जिम्मेदार थे। यह जलडमरूमध्य लंबे समय से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह समुद्री रास्ता Persian Gulf को Gulf of Oman और आगे Arabian Sea से जोड़ता है।
होर्मुज पर चर्चा तेज
होर्मुज जलडमरूमध्य की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल और एलएनजी (LNG) गुजरता है। ऐसे में यदि इस मार्ग को बंद किया जाता है या इसकी आवाजाही बाधित होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा तनाव के बीच ईरान ने इस मार्ग पर सख्ती बढ़ा दी है और सीमित जहाजों को ही गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से क्या होगा
होर्मुज जलडमरूमध्य इस स्थिति का सीधा असर वैश्विक बाजार पर पड़ सकता है। तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने से ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका है। इसके अलावा, वैश्विक सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। खासतौर पर India, China, Japan और South Korea जैसे देश, जो ऊर्जा के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं, गंभीर संकट का सामना कर सकते हैं।
तंगसिरी ने2018 से IRGC नेवी की कमान संभाली थी
तंगसिरी ने 2018 से IRGC नेवी की कमान संभाली थी और हाल के दिनों में उनका रुख काफी आक्रामक बताया जा रहा था। उन्होंने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी थी। ऐसे में उनकी कथित मौत से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है, जबकि विश्व समुदाय की नजरें अब ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
Writen By: Geeta Sharma