Iran-US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने के ऐलान के बाद भी अमेरिकी नाकाबांदी जारी है। इसके चलते ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा। कहा जा रहा कि ईरान की सैन्य कमान का कहना है कि अमेरिकी कार्रवाई के विरोध में यह एक्शन लिया गया है। हालांति अभी तक होर्मुज बंद करने की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

ईरान ने दी थी होर्मुज बंद करने की धमकी

होर्मुज खुलने के बाद भी जलडमरूमध्य से जहाजों को लौटाया जा रहा है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाएगा, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया जाएगा।

फाइनल समझौता के बाद ही होर्मुज से नाकाबंदी हटेगा: ट्रंप

सूत्रों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि जब तक ईरान के साथ फाइनल समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी सैनिक होर्मुज में नाकाबंदी को जारी रखेंगे। इस बयान के बाद से ईरान और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ गया है। इसी वजह से ईरान ने दोबारा होर्मुज बंद करने को कहा था।

अमेरिका ईरान पर करेगा हमला?

वहीं ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिकी की शर्तें नहीं मानीं और समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया, तो वह तेहरान पर फिर से बम बरसाना शुरू कर देंगे। साथ ही उन्होंने सीजफायर को भी आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम छोड़ने को तैयार हो गया है।

Written By: Geeta Sharma