आज यानी 26 अप्रैल रविवार आईपीएल (Indian Premier League 2026) में डबल हेडर का दिन है, यानी क्रिकेट फैंस को एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच रहा है और प्लेऑफ की रेस धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही है।
पहला मुकाबला
दोपहर का मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) (चेपॉक) में होगा। चेन्नई की टीम हालिया जीत के बाद बेहतर लय में दिख रही है, जबकि गुजरात को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में सबकी नजरें एमएस धोनी (MS Dhoni) पर रहेंगी, जिनकी संभावित वापसी टीम के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है।
दूसरा मुकाबला
दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच होगा। लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगा, जबकि कोलकाता पिछली रोमांचक जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। KKR के लिए Matheesha Pathirana का जुड़ना टीम को अतिरिक्त मजबूती देता है।
अंक तालिका की स्थिति
अब तक खेले गए मैचों के बाद
चेन्नई सुपर किंग्स 5वां स्थान, गुजरात टाइटन्स 7वां स्थान, लखनऊ सुपर जायंट्स 9वां स्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स 10वां स्थान पर है।
Written By Toshi Shah