IPL 2026 में आज यानी रविवार (3 मई) को सुपर संडे है, जिसमें दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। चारों टीमें प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। अब तक टूर्नामेंट के 44 मैच पूरे हो चुके हैं और लीग अपने अहम चरण में पहुंच चुकी है, जहां हर जीत और हार का असर सीधे अंक तालिका पर पड़ेगा।

पहला मुकाबला

आज का पहला मैच दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच होगा। हैदराबाद इस समय शानदार फॉर्म में है और लगातार पांच मैच जीतकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरी ओर कोलकाता ने भी पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर वापसी के संकेत दिए हैं। हैदराबाद जहां अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी, वहीं कोलकाता के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है।

दूसरा मुकाबला

दूसरा मुकाबला शाम को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। गुजरात ने हाल ही में लगातार दो जीत के साथ वापसी की है और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं पंजाब इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है, हालांकि उसे पिछले मैच में सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी थी। फिर भी टीम की फॉर्म को देखते हुए वह इस मैच में मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

अंक तालिका के बारे में

अगर अंक तालिका की बात करें तो हैदराबाद तीसरे स्थान पर है, कोलकाता आठवें स्थान पर मौजूद है। गुजरात पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब शीर्ष पर बना हुआ है। ऐसे में आज के दोनों मुकाबले प्लेऑफ की तस्वीर को और दिलचस्प बना सकते हैं।

 

Written By Toshi Shah