आईपीएल 2026 का 19वां सीजन इस वक्त बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अब वे टीमें भी जोरदार वापसी करती नजर आ रही हैं, जो शुरुआत में टॉप-4 की दौड़ से बाहर थीं। इसका असर अंक तालिका पर साफ दिख रहा है, क्योंकि कई बार शीर्ष चार में मौजूद टीमें भी निचली रैंक की टीमों से हार जा रही हैं, जिससे प्लेऑफ की रेस और ज्यादा दिलचस्प हो गई है।

ये दो टीम होंगे आमने-सामने

आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप-4 से बाहर हैं, इसलिए इनके लिए हर मैच अब ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों को बाकी बचे सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी, जहां उसे दर्शकों का समर्थन मिलेगा। इस सीजन में अब तक कई मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं, इसलिए आज के मुकाबले में भी बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की असली परीक्षा होने वाली है।

तालिका की दोनों टीम की स्थिति समान

तालिका की बात करें तो दोनों टीमों की स्थिति लगभग समान है। दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और वह सातवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 9 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई दिल्ली से एक पायदान ऊपर है।

 

Written By Toshi Shah