आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में आज यानी शनिवार को एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा, 19वें सीजन में आज 44वां मैच खेला जाना है। जिसमें लीग की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

अंक तालिका में पीछे में है ये दोनों टीम

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति और भी कमजोर है, जिसने 8 में से केवल 2 मुकाबले जीते हैं और वह नौवें स्थान पर है।

इन खिलाड़ियों पर टिकीं हैं नजर

चेन्नई की टीम को इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), शिवम दुबे (Shivam Dube), संजू सैमसन (Sanju Samson),जेमी ओवरटन (Jamie Overton) और अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं मुंबई इंडियंस की नजरें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा (Tilak Varma), जसप्रित बुमरा (Jasprit Bumrah) और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) पर टिकी होंगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालें नजर

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक खेले गए 40 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई को 19 मैचों में सफलता मिली है। हालांकि, चेन्नई को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, जहां उसकी टीम परंपरागत रूप से मजबूत प्रदर्शन करती रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक करीबी और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है, जिसमें बड़े स्कोर भी देखने को मिल सकते हैं।

Written By Toshi Shah