Datia Upchunav 2026 Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का के नतीजे घोषित कर दिए गए है। बता दें, दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है।

भारी मतों से हारी भाजपा 

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,025 मतों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। इस परिणाम को आगामी राजनीतिक समीकरणों और प्रदेश की बदलती चुनावी रणनीतियों के रूप में देखा रहा है। दतिया सीट पर मिली यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है, जबकि भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय बन गई है।

नरोत्तम मिश्रा भाजपा ने क्यों नहीं जताया भरोसा

दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार चयन चुनावी चर्चा का बड़ा विषय बना रहा। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री और दतिया से लंबे समय तक राजनीति करने वाले नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया। इस फैसले ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी,क्योंकि नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की। माना गया कि टिकट बदलने का असर चुनावी माहौल पर भी पड़ा। वहीं, कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा की हार के बाद यह फैसला पहले से ही राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ था।

ये भी पढ़ें: दतिया में कांग्रेस की धमाकेदार बढ़त! नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान,कहा-'जीत भाजपा की ही होगी'

राजेंद्र भारती ने 2023 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को हराया था

2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर सीट अपने नाम की थी। लेकिन बाद में एक पुराने मामले में अदालत से सजा मिलने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई, जिससे यह सीट रिक्त हो गई। इसी वजह से दतिया में उपचुनाव कराया गया। चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

 Written By: Geeta Sharma