उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में आज यानी सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। यह दुर्घटना धौलाना–गुलावटी मार्ग पर हुई, जहां एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
6 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक बस में सवार लोग एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कई घायलों की हालात नाजुक
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें रमा मेडिकल कॉलेज और जीएस मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। कुछ घायलों का इलाज धौलाना क्षेत्र में ही चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक हैं।
#WATCH | उत्तर प्रदेश: हापुड़ में धौलाना-गुलावटी रोड पर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
(सोर्स: पुलिस मीडिया सेल) pic.twitter.com/J5pdzFhRBe
गाजियाबाद के डासना रहने वाले हैं सवारी
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, बस में कुल 12 लोग सवार थे और सभी गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया और ट्रक को हटाकर यातायात को सामान्य किया।
#WATCH | हापुड़, उत्तर प्रदेश: SP ज्ञानंजय सिंह ने कहा, "एक बारात से लौट रहे यात्रियों को ले जा रही एक बस धौलाना-गुलावटी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच की और राहत का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत… https://t.co/9HAGWMxHmE pic.twitter.com/94GHCczbud
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
एक मृतक की नहीं हुई पहचान
मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं। मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसकी शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी गमगीन हो गया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Written By Toshi Shah