कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि आज सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने शपथ ली है। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इनके साथ ही आज 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। यह भी उल्लेख किया जा रहा है कि लगभग छह दशकों के बाद ऐसा अवसर आया है जब मुख्यमंत्री ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ एक साथ शपथ ली है।

Image

कई बड़े नेता रहें मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक नेता मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।

Image

Image

पिनारयी विजयन और राजीव चंद्रशेखर मंच पर रहे मौजूद

कार्यक्रम में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनारायी विजयन भी मंच पर मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम भी समारोह में शामिल हुए।

केरल में कौन-कौन बना मंत्री? 

1- वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री)

2. पीके कुन्हालीकुट्टी

3. रमेश चेन्निथला

4. के मुरलीधरन

5. सनी जोसेफ

6. मॉन्स जोसेफ

7. शिबू बेबी जॉन

8. अनूप जैकब

9. सीपी जॉन

10. एपी अनिल कुमार

11. एन समसुधीन

12. पीसी विष्णुनाथ

13. रोजी एम जॉन

14. बिंदु कृष्ण

15. एम लिजू

16. केएम शाजी

17. पीके बशीर

18. वीई अब्दुल गफूर

19. टी सिद्दीकी

20. केए तुलसी

21. ओ जे जनीश

 

Written By Toshi Shah