Uttar Pradesh Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। इससे भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
इन राज्यों भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे Meerut, Ghaziabad, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां Gorakhpur, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
30 जून से 1 जुलाई तक कुछ जिलों में 'ब्लू अलर्ट' जारी
IMD ने 30 जून से 1 जुलाई तक कुछ जिलों में 'ब्लू अलर्ट' जारी किया है। 'ब्लू अलर्ट' का अर्थ है कि मौसम सामान्य से थोड़ा अधिक सक्रिय रहेगा, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि यह गंभीर चेतावनी नहीं होती, लेकिन सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
हीटवेव से लोगों को मिल सकती है राहत
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ा हुआ था, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में इस बारिश को मौसम में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश का दौर मानसून के आगमन से पहले का संकेत भी हो सकता है। जैसे-जैसे सिस्टम आगे बढ़ेगा, पूरे राज्य में बादल छाने और वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि वातावरण में नमी और ठंडक भी बढ़ेगी।
Written By: Geeta Sharma