Haridwar News:  उत्तराखंड के हरिद्वार में सबसे प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बता दें,हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र गंगा घाट है। यहां हर रोज लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हरिद्वार में एक युवक ने शराब के नशे में पुलिस को फोन करके हरकी पैड़ी और अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। जिसने शराब के नशे में धमकी दी।

जांच में पुलिस ने कॉलर को दबोचा

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस ने कॉल और लोकेशन को ट्रेस करके कॉलर को दबोचा। युवक पौड़ी जिले के यमकेश्वर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसकी पहचान सोहन सिंह रावत रूप में हुई। वहीं हरिद्वार नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर,जेल भेज दिया गया है।

हरकी पैड़ी क्यों है इतना महत्व?

हर की पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र घाट माना जाता है। यह स्थान गंगा नदी के तट पर स्थित है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि यहां गंगा में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस घाट का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है, इसलिए इसका नाम “हर की पैड़ी” पड़ा। शाम के समय यहां होने वाली भव्य गंगा आरती वातावरण को अत्यंत दिव्य और आध्यात्मिक बना देती है। हर 12 वर्ष में महाकुंभ और 6 वर्ष में अर्धकुंभ मेले का आयोजन यहां की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देता है।

Written By: Geeta Sharma