Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में 6 मई बुधवार रात यमुना नदी में नाव पलट दर्दनाक हादसा हो गया। नाव में 9 लोगों सवार थे। जिनमें 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी यह उनकी नाव पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में मंगलवार को श्रीपाल की बेटी की शादी थी। बुधवार को विदाई के बाद शाम के समय परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे। वहां से वापसी के दौरान नाव चलाक युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। नाव में सवार 9 लोग नदी में गिर गए।
6 अभी भी लापता बताए जा रहे
वहीं हादसे के बाद किसी तरह 3 लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे,जबकि 6 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बाहर निकाले गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। SDM अभिषेक कुमार और CO राजेश कमल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां गोताखोरों की टीम के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी लापता लोगों की तलाश की जाएगी।
Written By: Geeta Sharma