Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: 17 अप्रैल शुक्रवार को IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाएगी। गुजरात की टीम इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 मैचों में जीत मिली है और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में उसे हार मिली है, और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
जानें हेड टू हेड में कौन आगे
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड की बात करें शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है। गुजरात फिलहाल 3-1 से हेड टू हेड में आगे है। तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही रिंकू सिंह ने अंतिम 5 गेंद में 5 छक्के लगाकर केकेआर को हारी हुई बाजी जिताई थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आपको बात दें,अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रन बनने के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि टॉस का इतना प्रभाव नहीं रहेगा। फिर भी टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां रन चेज आसानी से करते देखे गए हैं।
मैच प्रिडिक्शन
कुछ मैच प्रिडिक्शन मीटर के अनुसार इस मैच में कांटे का मुकाबला होगा। मैच 50-50 का है। चेज करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
Written By: Geeta Sharma