Para Athlete Chirag Murder Case: यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं अब पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पैरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी यश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद किया गया है। बता दें,आरोपी की उम्र 17 वर्ष है। वह चिराग के गांव बंसतपुर के पास ही रावली रोड का रहने वाला है।
यश ने चिराग को क्यों मारा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि यश ने चिराग की हत्या सिर्फ इसलिए की, क्योंकि चिराग ने यश के डॉक्यूमेंट को लेकर शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि यश भी चिराग की तरह ही ब्लाइंड कैटेगरी में खेलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
एशियाई गेम के लिए किया था क्वालीफाई
30 मई, शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में साईं उपवन में चिराग त्यागी का शव मिला था। शरीर पर 2 जगह गोलियों के घाव थे। चिराग ने अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई गेम के लिए क्वालीफाई कर लिया था। हालही में बेंगलुरु में नेशनल प्रतियोगिता में 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता था। और वह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में रहकर तैयारी कर रहा था।
माता-पिता की इकलौती संतान थे चिराग
जानकारी के अनुसार चिराग मूल रूप से मुरादनगर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। चिराग के पिता मनोज त्यागी के मुताबिक उन्होंने बेटे के करियर के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फ़िलहाल पुलिस हिरासत में लिए यश से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से चिराग के परिजनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Written By: Geeta Sharma