पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनी, लेकिन इस तख्तापलट के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक के बाद एक पार्टी के गद्दावर नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। इसी बीच ममता बनर्जी पर एक ओर मुसीबत आ खड़ी हुई है। दरअसल, कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2026 में एक बयान में ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई ख़ास समुदाय एकजुट हो जाए, तो इसके दूसरों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं। इसी बयान का हवाला देते हुए एक व्यापारी ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब कोलकाता पुलिस ने FIR के तौर पर दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने की अभिषेक बनर्जी से पूछताछ
वहीं दूसरी ओर सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी पुलिस ने पहले ही FIR दर्ज की हुई है। बता दें, अभिषेक बनर्जी के CID ने गुरुवार को पूछताछ की है। इसके अलावा पुलिस ने फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान की परेड निकाली है। साथ ही जहांगीर खान को हाफ पैंट में फलता की उन सड़कों पर गलियों में घुमाया जहां कभी जहांगीर खान का हुक्म चलता था।
Written By: Geeta Sharma