बिहार में आज सियासी हलचल तेज है। आज गुरुवार (7 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, अमित शाह सहित NDA के कई महत्वपूर्ण नेता भी शामिल हुए है, इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

बिहार सरकार में मंत्री बने निशांत कुमार

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है, उन्होंने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

दीपक प्रसाद समेत इन 6 मंत्रियों ने ली शपथ

श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश और संजय कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

जमा खान समेत इन 6 मंत्रियों ने ली शपथ

सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर राम, शैलेश कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

रत्नेश सदा समेत इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रोशन ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

रमा निषाद समेत इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद ने एकसाथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

रामगोपाल यादव ने ली मंत्री पद की शपथ

रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर और अशोक चौधरी ने एकसाथ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

श्रवण कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ

सम्राट चौधरी सरकार में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। पांचों अब सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिहार के लिए सौभाग्य की बात है-जीतनराम मांझी

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये बिहार है और यहां एनडीए की सत्ता रही है। अच्छा काम हुआ है। कई लोगों में यह आशंका थी कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे; लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर अपार उदारता का परिचय दिया। प्रधानमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आ चुके हैं। ये वास्तव में बिहार के लिए सौभाग्य की बात है।

 

Written By Toshi Shah