बालों में मेहंदी लगाना भारतीय घरों में सदियों से अपनाया जाने वाला तरीका है। कई लोग सफेद बालों को कवर करने और बालों में प्राकृतिक रंग लाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मेहंदी लगाने के बाद की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां बालों पर असर डाल सकती हैं। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों में मेहंदी लगाने के सही तरीके और इसके बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसे लेकर जानकारी साझा की है।
मेहंदी लगाने के बाद न करें ये 2 गलतियां
1. तुरंत शैंपू न करें
मेहंदी लगाने के तुरंत बाद बालों को शैंपू करने से बचें। इससे बालों पर मेहंदी का रंग ठीक तरह से सेट होने का समय नहीं मिल पाता। मेहंदी धोने के बाद बालों को अच्छी तरह साफ पानी से धोएं और शैंपू करने में जल्दबाजी न करें।
2. बालों को जोर से रगड़कर न सुखाएं
मेहंदी धोने के बाद बालों को तौलिए से तेजी से रगड़ने की गलती न करें। इससे बालों में खिंचाव और टूटने की समस्या बढ़ सकती है। बालों से अतिरिक्त पानी धीरे-धीरे निकालें और उन्हें आराम से सूखने दें।
यह भी पढ़ें:घर के मंदिर में दीपक जलाने का सही तरीका क्या है? दिशा से लेकर समय तक जानें जरूरी नियम
मेहंदी लगाने का सही तरीका
मेहंदी को बालों की लंबाई और जरूरत के हिसाब से तैयार करें। इसे बालों पर अच्छी तरह लगाएं ताकि हर हिस्से पर मेहंदी समान रूप से लगे। मेहंदी को लगाने के बाद पर्याप्त समय दें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।
अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रही हैं, तो किसी भी नए मिश्रण को पूरे बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।
Written By: Shivani Gupta