Sanjay Raut on Donald Trump: पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने सबको चौंका कर रख दिया। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर देश से लेकर विदेश से भी आ रही है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने PM मोदी को बंगाल फतह की शुभकामनाएं दीं। वहीं अब इसपर उद्धव ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

'राज्य स्तर का चुनाव था,राष्ट्र स्तर का नहीं'

इसी बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्रंप के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा है कि यह राज्य स्तर का चुनाव था,राष्ट्र स्तर का नहीं और बंगाल का चुनाव देश का आंतरिक मामला है। किसी भी बाहरी समर्थन का आना सही नहीं है।

संजय राउत ने ट्रंप के लिए पोस्ट शेयर किया

आगे संजय राउत ने डॉनल्ड ट्रंप के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उद्धव गुट के सांसद ने लिखा,भारत के सांसद के रूप में,मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री को आपकी बधाई से संबंधित खबरों के जवाब में लिख रहा हूं। ये राज्य स्तरीय चुनाव हैं,भारत के संघीय लोकतंत्र का आंतरिक मामला है।

किसी भी बाहरी का समर्थन अनुचित है। आगे उन्होंने लिखा,चुनाव नतीजों को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। लोगों का आरोप है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष कार्य नहीं किया और उसका कामकाज बीजेपी के पक्ष में आया। जिससे एजेंसी की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

आंतरिक मामलों से विदेशी नेताओं को दूर रहना चाहिए

संजय राउत ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों पर विदेशी नेताओं की टिप्पणियों को अनावश्यक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। राउत के अनुसार,ग्राम पंचायत जैसे स्थानीय चुनावों पर यदि कोई अंतरराष्ट्रीय नेता बधाई नहीं देता,तो भारतीय राजनीति में भी इस प्रकार की प्रतिक्रियाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के नाम पर देश में जो राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं,उन्हें पूरी दुनिया देख रही है। राउत ने अपने ट्वीट को एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य बताया।

Written By: Geeta Sharma